छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने ड्रग सप्लायर को लेकर चर्चित आरोपी नव्या मलिक मामले में कांग्रेस और पूर्व की भूपेश बघेल सरकार पर तीखा जुबानी हमला बोला है। नव्या मलिक को लेकर बघेल के सरकारी कनेक्शन के सवाल पर पलटवार करते हुए गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि नव्या मलिक हो या कोई अन्य व्यक्ति, जो भी नशे के कारोबार में लिप्त है। उसके खिलाफ राज्य की बीजेपी सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है और आगे भी करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में ही नव्या मलिक को अरेस्ट किया गया और उन्हें जेल की हवा खानी पड़ रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि नव्या मलिक कांग्रेस शासनकाल में सात बार विदेश यात्रा पर गई थी। ऐसे में सवाल उठता है कि वह विदेश क्यों और किस काम से गई थी? उस समय उस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

भूपेश सरकार में सात बार चाइना और थाईलैंड, तुर्की गई थी नव्या मलिक
गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि नव्या मलिक मामले में रायपुर के सिविल लाइन थाने में 200/25 का केस दर्ज हुआ था। कांग्रेस ने इस मामले में लगातार झूठ परोसने की कोशिश की। पूर्व सीएम बघेल ने कहा था कि उसका नाम छुपाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि यह वह महिला है जिसका नाम केवल छत्तीसगढ़ में ही था इसलिये उसका नाम अंतरराष्ट्रीय ड्रग सप्लायर की सूची में नहीं गिन सकते। लेकिन इस केस से इंकार भी नहीं कर सकते कि उस प्रकरण में उसका नाम नहीं था। मलिक को 30 अगस्त 2025 को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में विश्नोई ,दीप धनेरिया, मोनू ,हर शाहूजा, अयाज परवेज, सोहेल खान आदि गिरफ्तार किए गए हैं। नव्या मलिक सात बार चीन गई थी। इसके साथ ही वह साल 2022 में तुर्की में, 2023 में थाईलैंड समेत कई देशों में यात्रा कर चुकी हैं। वह भूपेश बघेल की सरकार में विदेश में घूमती रही। विष्णु देव साय की सरकार में इन्हें पकड़ कर जेल में डाला गया है
नशे के खिलाफ सख्त अभियान
उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार प्रदेश में नशे के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है और आगे भी नशे के हर नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कानून के मुताबिक कड़े कदम उठाये जाएंगे।

Related Articles

Back to top button