प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय
Himachal Pradesh : विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने नियुक्त किए 18 प्रवक्ता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
शिमला। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के 36 प्रवक्ताओं के मुकाबले 18 प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। प्रदेश में सत्ताधारी दल भाजपा के 7 प्रवक्ता हैं। हिमाचल आप के सह प्रभारी डॉ. संदीप पाठक और प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने रविवार को आम आदमी पार्टी के 18 प्रवक्ताओं के नामों की सूची जारी कर दी है।
इन प्रवक्ताओं में पंकज पंडित, कर्नल मनीष धीमान, संजय संधू, अनुराग प्रार्थी, सुनील कुमार गोल्डी, बलदेव राज, सुषमा शर्मा, पंकज पंकू,, कल्याण भंडारी, विकास धीमान, डॉ. विजय विद्यार्थी, मनीषा, रूपरेखा, भूपेंद्र सिंह छाजटा, राजीव शर्मा, गौरव शर्मा, विकास सूद और गीता सिंह महिया शामिल हैं।



