एक साल से मायके में रह रही पत्नी के नहीं लौटने का गुस्सा पांच साल के बेटे पर निकाली और उसकी हत्या कर दी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जांजगीर-चांपा। एक साल से मायके में रह रही पत्नी के नहीं लौटने का गुस्सा पांच साल के बेटे पर निकाली और उसकी हत्या कर दी। आरोपित रेशमलाल यादव ने नहर में डूबने की कहानी बनाकर पुलिस और स्वजनों को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पत्नी के शक के बाद सच्चाई सामने आ गई। आरोपित ने पुलिस को बताया कि पत्नी दो बेटियों को लेकर एक साल से मायके रह रही है।
उसने पुलिस को बताया कि बीती रात वह बेटे को लेकर ग्राम भैसों से ससुराल जाने के लिए निकला था। कुछ समय बाद बेटे का शव लेकर घर पहुंचा और स्वजनों को बताया कि वह शराब के नशे में था। इस दौरान उसकी साइकिल नहर में गिर गई और बच्चा पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
अम्बिकापुर में बेटे ने नशे में धुत पिता की कर दी थी हत्या
कुछ दिनों पहले अम्बिकापुर में नशे में धुत पिता के हाथों मां को पिटता देख नाराज बेटे ने बसूला से वार कर पिता की हत्या कर दी थी और सुबह चाचा के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर यह बताने का प्रयास किया था कि गांव में घूमने के दौरान लगी चोट के कारण उसके पिता की मौत हो गई।
घटनास्थल के निरीक्षण में मामला संदिग्ध होने पर जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो भेद खुल गया। मामले में पुलिस ने पिता की हत्या के आरोप में नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।



