छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

मसीह समाज के मुद्दों को लेकर रायपुर में पैदल मार्च:घटनाओं पर उचित कार्रवाई करने गृहमंत्री से की थी मांग, पुलिस ने रोका

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छत्तीसगढ़ में मसीह समाज के कथित उत्पीड़न और सामाजिक बहिष्कार के मामलों को लेकर संयुक्त मसीह समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रभाकर सोनी ने गुरुवार को रायपुर में पैदल मार्च किया। उन्होंने सुबह रविशंकर यूनिवर्सिटी क्षेत्र से गृहमंत्री विजय शर्मा के निवास की ओर पैदल मार्च कर समाज की समस्याओं और मांगों को उठाया।

प्रभाकर सोनी ने कहा कि प्रदेश में मसीह समाज के लोगों के साथ हो रही घटनाओं को लेकर शासन और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह शांतिपूर्ण मार्च निकाला गया। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज से जुड़े मामलों में अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

घटनाओं पर उचित कार्रवाई की मांग

पैदल मार्च के दौरान बड़ी संख्या में मसीह समाज के लोग भी उनके समर्थन में शामिल हो गए। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे गृहमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं, शिकायतें और विभिन्न घटनाओं से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत कर उचित कार्रवाई की मांग करना चाहते हैं। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की भी कोशिश की।

संयुक्त मसीह समाज ने मांग की कि समाज के लोगों को संवैधानिक सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल होने तक वे लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button