छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
पति की एक्सीडेंट में मौत हो गई और पुलिस ने विधवा पत्नी से 5 हजार रुपए ले लिए, शिकायत के बाद सस्पेंड

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भिलाई। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के स्वजन से पांच हजार रुपये लेने के मामले में दुर्ग एसएसपी ने कार्रवाई की है। मामले में नंदिनी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक 1116 बद्री सिंह भुवाल को एसएसपी विजय अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोपित प्रधान आरक्षक इस मामले में विवेचक था और जांच के दौरान ही मृतक के स्वजन से ही रुपये ले लिया था।
प्रकरण के मुताबिक घटना नंदिनी थाना में हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विनोद कुमार तिवारी(56) निवासी इंदिरा नगर हथखोज 20 दिसंबर 2025 को अपनी पत्नी पुष्पा तिवारी के साथ मोटर साइकिल से ग्राम हसदा भागवत कथा सुनने गए थे। कथा समाप्त होने के बाद दोनों मोटर साइकिल से घर वापस लौट रहे थे।


