छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
भूपेश सरकार के दौरान नेशनल हेराल्ड को 4.24 करोड़ रुपये का विज्ञापन, कार्रवाई करेगी साय सरकार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला नेशनल हेराल्ड का मामला उठाया। उन्होंने पिछली भूपेश बघेल सरकार में विज्ञापनों के आवंटन और उनकी वैधता पर सवाल उठाए। विधायक शुक्ला ने प्रश्न पूछा कि वर्ष 2019-20 से 2025-26 के बीच नेशनल हेराल्ड और “नवसृजन” को विज्ञापन मद से कितनी राशि दी गई।
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि 2019 से 2023-24 तक नेशनल हेराल्ड को 4.24 करोड़ का भुगतान किया गया। इसके तत्कालीन प्रबंधनकर्ता पवन कुमार बंसल हैं। ‘संडे नवजीवन’ को 3.06 करोड़ का भुगतान किया गया।



