प्रमुख खबरेंमनोरंजन स्वास्थ्य एवं स्पोर्ट्स

दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश:पाकिस्तान से आए मौसमी सिस्टम का असर; लखनऊ में बाढ़, राजस्थान में ओले गिरे

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिल्ली और NCR के कई इलाकों में सोमवार सुबह बारिश हुई। इसकी वजह पाकिस्तान की ओर से आने वाला मौसमी सिस्टम है। मौसम विभाग के मुताबिक, पाकिस्तान के ऊपर बना सिस्टम भारत में दिल्ली-हरियाणा, हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तरी मध्य प्रदेश तक फैला है। उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद और अलीगढ़ समेत 5 शहरों में बारिश हो रही है। लखनऊ में लगातार 15वें दिन भी बाढ़ का असर है। कॉलोनियों में कमर तक पानी भरा है। इससे 40 हजार से ज्यादा घर प्रभावित हैं। राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में बारिश हुई। इससे मौसम ठंडा हो गया। बीकानेर के लूणकरणसर में ओले भी गिरे। उत्तराखंड के केदारनाथ और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को बारिश-बर्फबारी हुई। नैनीताल में भारी ओले गिरे। हिमाचल प्रदेश के मनाली, चंबा और लाहौल-स्पीति में बारिश और ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हुई। इससे पारा गिरा और ठंड बढ़ी है।नेपाल में गंडकी नदी में बाढ़ आने से बिहार के वाल्मीकि नगर बैराज पर पानी का बहाव बढ़ने की संभावना है। बिहार के 8 जिलों में आज बारिश हो सकती है।

बिहार के पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों के 8 जिलों में आज हल्की बारिश हो सकती है। इनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर और कैमूर शामिल है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड के रुड़की में तेज बारिश से गलियों में पानी नदी की तरह बहने लगा।

उत्तराखंड में केदारनाथ की चोटियों पर रविवार को बर्फबारी हुई।

हिमाचल प्रदेश में लाहौल स्पीति के शिंकुला दर्रा में बर्फबारी के बाद वाहन फंस गए।

उत्तरप्रदेश के फैजुल्लागंज में गलियों में नाव चलीं। सड़कों पर खड़ी कारें तैर रही हैं।
हरियाणा में रविवार को मौसम बदल गया। सुबह फतेहाबाद और कैथल में बारिश हुई। कैथल की अनाज मंडी में बारिश का पानी भर गया।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल और रीवा संभाग में रविवार को बूंदाबांदी हुई। कुछ जगहों पर बादल भी छाए रहे। मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक, सोमवार से साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) का असर खत्म हो जाएगा।राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से रविवार को बीकानेर, जैसलमेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में बरसात हुई। बीकानेर के लूणकरणसर में ओले भी गिरे। श्रीगंगानगर, चूरू और हनुमानगढ़ में 20MM तक बरसात हुई।उन्नाव में गंगा नदी उफान पर है। गली-मोहल्लों में नाव चल रही है। गोंडा में घाघरा की बाढ़ से 10 गांव प्रभावित हैं। वहीं, राजगढ़ अमीनपुर गांव में शनिवार शाम एक सांप पकड़ने वाले शख्स के पैर में अजगर लिपट गया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसने खुद को छुड़ाया। हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर भागों में बारिश और ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में बारिश-बर्फबारी से ठंड में इजाफा हुआ है। उत्तराखंड के 8 जिलों में आज बारिश की संभावना है। इनमें नैनीताल, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल है। 3,800 मीटर और इससे ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button