अंतर्राष्ट्रीयप्रमुख खबरेंमनोरंजन स्वास्थ्य एवं स्पोर्ट्स

CWG 2022 : 61 पदकों के साथ चौथे पायदान पर खत्म हुआ भारत का सफर

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत ने कुल 61 पदक जीते हैं। इनमें 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल हैं। हॉकी में रजत पदक के साथ भारत का सफर खत्म हुआ है। इस बार वेटलिफ्टिंग में संकेत सरगर ने पहला पदक दिलाया था। वहीं, मीराबाई चानू ने पहला स्वर्ण पदक दिलाया। इसके बाद सभी पहलवानों ने पदक जीतकर इतिहास दोहराया। बॉक्सिंग और बैडमिंटन में भी भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल किया। एथलेटिक्स और लॉन बॉल में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा खेल दिखाया। इसके अलावा पैरा एथलीटों ने भी कई पदक दिलाए। इसी वजह से शूटिंग के न होने के बावजूद भारत इस बार 61 पदक ला पाया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारत के पदक विजेता :
22 स्वर्णः 
मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टीटी पुरुष टीम, सुधीर, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश, नवीन, भाविना, नीतू, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल, निकहत जरीन, शरत-श्रीजा, पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विक-चिराग, शरत
16 रजतः संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम, अब्दुल्ला अबोबैकर, शरथ-साथियान, महिला क्रिकेट टीम, सागर, पुरुष हॉकी टीम
23 कांस्यः गुरुराजा, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार, अन्नू रानी, सौरव-दीपिका, किदांबी श्रीकांत, त्रिषा-गायत्री, साथियान

Related Articles

Back to top button