छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुर में जल्द लॉन्च होगा छत्तीसगढ़ का अपना राइड बुकिंग ऐप – RIDZEE

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर । छत्तीसगढ़ के लोगों को सुरक्षित, किफायती और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘RIDZEE’ जल्द ही रायपुर में अपनी सेवाओं की शुरुआत करने जा रहा है । लॉन्च की तैयारियाँ अंतिम चरण में है तथा कार्यक्रम की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी । RIDZEE एक आधुनिक राइड बुकिंग प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से Bike, Auto, Cab और Parcel सेवाएँ एक ही ऐप पर उपलब्ध होंगी। कंपनी का उद्देश्य यात्रियों को भरोसेमंद और सुविधाजनक सेवा प्रदान करना तथा स्थानीय ड्राइवर पार्टनर्स को बेहतर आय और नए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है ।

RIDZEE टीम ने बताया कि रायपुर लॉन्च के बाद सेवाओं का विस्तार

छत्तीसगढ़ के अन्य प्रमुख शहरों में भी किया जाएगा। कंपनी आधुनिक तकनीक, पारदर्शी किराया प्रणाली और ग्राहक-केंद्रित सेवाओं के साथ प्रदेश के परिवहन क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है ।  रायपुर लॉन्च कार्यक्रम की तिथि, समय एवं स्थान की आधिकारिक घोषणा शीघ्र की जाएगी । मीडिया प्रतिनिधियों, नागरिकों एवं इच्छुक ड्राइवर पार्टनर्स से अनुरोध है कि वे RIDZEE के आधिकारिक माध्यमों से जुड़े रहें ।

RIDZEE की प्रमुख सेवाएँ 
Bike Ride
 Auto Ride
Cab Ride
Parcel Delivery

आसान बुकिंग
सुरक्षित एवं भरोसेमंद सफर
स्थानीय ड्राइवर पार्टनर्स को प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button