छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

500 मीटर लंबा तिरंगा और क्रांतिकारियों की वेशभूषा में महिला धुमाल पार्टी के साथ निकलेगी शोभायात्रा,नव सृजन मंच की उल्लेखनीय पहल

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर विशाल तिरंगा यात्रा 15 अगस्त को हिंद स्पोर्ट्स ग्राउंड से निकलेगी सामाजिक संस्था नवसृजन मंच द्वारा आजादी की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के अवसर पर हिंद स्पोर्टिंग मैदान से विशाल तिरंगा यात्रा निकालेगी इस विशाल तिरंगा यात्रा में 500 मीटर लंबा तिरंगा आकर्षण का केंद्र होगा साथ ही एक्स आर्मी के जवान हाथों में तिरंगा लिए रैली की अगुवाई करेंगे रैली के आरंभ में 15 बुलेट गर्ल तिरंगा लिए रैली की पायलटिंग करेंगे उसके पीछे भारत माता का विशाल कट आउट होगा साथ ही विभिन्न क्रांतिकारियों के वेशभूषा में जैसे झांसी की रानी लक्ष्मीबाई सुभाष चंद्र बोस भगत सिंह महात्मा गांधी की वेशभूषा धारण किए हजारों छात्र छात्राएं सम्मिलित होंगे साथ ही सिख समाज द्वारा मार्शल आर्ट गतका का प्रदर्शन भी विशाल तिरंगा यात्रा के दौरान होगा छत्तीसगढ़ की पहली धुमाल महिला पार्टी की महिलाएं छत्तीसगढ़ी प्रधान में ढोल ताशों के साथ रैली की शोभा बढ़ाएंगे कॉलेज की एनएसएस का ग्रुप एनसीसी के कैडेट्स में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होंगे बाल कल्याण परिषद के साथ वीरता पुरस्कार वाले बच्चे घोड़े पर सवार रहेंगे नव सृजन मंच के अध्यक्ष अमर जी छाबड़ा ने बताया कि तिरंगा यात्रा के आयोजन के पीछे हमारा उद्देश्य आम जनों में देश के प्रति भक्ति की भावना पैदा करना है जैसे हम धार्मिक त्यौहार मनाते हैं वैसे ही राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी और 15 अगस्त जो कि सिर्फ सरकारी आते हैं घर-घर तक पहुंचाना है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Related Articles

Back to top button