छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

CG Weather : छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और आएगी गिरावट, अब और बढ़ेगी ठंड

सच तक इंडिया रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट होगी जिससे ठंड में और इजाफा होगा। प्रदेश में कुछ इलाकों में कोहरा छाएगा सोमवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 30.6 डिग्री रहा. वहीं सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा, जहां 7.1 डिग्री न्यून्यतम तापमान दर्ज किया गया है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पश्चिमी विक्षोभ को अब उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है, जो मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल स्तर पर एक द्रोणिका के रूप में बना हुआ है. यह अक्षांश 25°N के उत्तर तथा देशांतर 71°E पर समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर स्थित है. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, प्रदेश में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी. जिसके बाद यह बढ़ने की स्थिति में आ जाएगा. सरगुजा संभाग के एक-दो पैकेट में हल्की से मध्यम कोहरा छाए रहेगा. राजधानी में मौसम साफ रहेगा, अधिकतम तापमान आज 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13°C के आसपास रहने की संभावना है.

Related Articles

Back to top button