छत्तीसगढ़मध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

बृजमोहन अग्रवाल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित बोरिया खुर्द कांदुल रोड अर्जुन विहार में मौली एनर्जी पॉइंट का शुभारंभ किया। अब रायपुर शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र अर्जुन विहार में भी पेट्रोल पंप खुलने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्हें पेट्रोल भरवाने के लिए रायपुर शहर आना नहीं पड़ेगा। इस दौरान मीडिया से चर्चा में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वार्ड 67 की बीजेपी पार्षद सोनू ममता तिवारी ने पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया है। इस पेट्रोल पंप पर सभी महिला कर्मचारी हैं। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए सभी महिला कर्मचारियों को रोजगार दिया गया है।

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता और पार्षद सोनू ममता तिवारी ने पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया है। निश्चित रूप से इस क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। अब आसपास के लोगों को शहर में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्हें यहीं पर पेट्रोल पंप आसानी से मिल सकेगा। मेरी शुभकामनाएं हैं कि वह लोगों को सुविधा दें। वहीं नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के तंज पर सांसद अग्रवाल पलटवार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं । अब वह राष्ट्रीय स्तर पर राजनीति करेंगे। देश की सेवा के साथ ही उनका जो कद है उसके अनुरूप काम करेंगे। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। भूपेश बघेल अपने आप को राष्ट्रीय स्तर के नेता मानते हैं पर वे छत्तीसगढ़ में ही सिमट कर रह गए हैं। इस वजह से वह बौखलाहट में इस तरह के बयान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पार्षद सोनू ममता तिवारी ने पेट्रोल पंप खुला है तो इससे साबित होता है कि अब महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है।
अब महिलाएं बिजनेस के साथ-साथ सेवा के क्षेत्र में भी आगे आ रही हैं। मेरा मानना है कि महिलाएं अपने आप को कम ना समझें । देश परिवार और समाज की सेवा में कार्य करें। अंत में सांसद अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button