प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

BREAKING NEWS: कांग्रेस विधायक के ठिकानों पर ED की छापेमारी, दूसरे नेताओं में भी मचा हड़कंप

सच तक इंडिया रायपुर । झारखंड में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम छापेमारी कर रही है। मंगलवार सुबह केंद्रीय एजेंसी की टीमें कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों पर पहुंची। रांची और हजारीबाग में स्थित विधायक के आवास और अन्य ठिकानों पर ईडी की टीम ने दबीश दी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आर्थिक अपराध की जांच करने वाली एजेंसी ने बड़कागांव सीट से विधायक अंबा प्रसाद और उनके सहयोगियों से जुड़े 17 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। एक अधिकारी ने बताया, ‘कई केसों के संबंध में छापेमारी की गई है।’ सूत्रों ने बताया कि जिन लोगों पर छापेमारी की गई है उनमें एक राज्य सरकार का एक सर्किल ऑफिसर भी शामिल है।

पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय कथित अवैध रेत खनन, जबरन वसूली और कुछ अन्य अपराधों से संबंधित कई प्राथमिकियों के आधार पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई कर रहा है।

अंबा मौजूदा विधानसभा में सबसे कम उम्र की विधायक हैं। वह पूर्व मंत्री योगेंद्र शॉ की बेटी हैं। उनकी मां निर्मला देवी भी पूर्व aविधायक हैं।

Related Articles

Back to top button