प्रमुख खबरें

असम विधानसभा चुनाव: दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचेंगे भूपेश बघेल

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुवाहाटी असम में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2026 की कड़ी में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव भूपेश बघेल 22 और 23 मार्च को असम के दो दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे. इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य राज्य में कांग्रेस के चुनावी अभियान की समीक्षा करना, पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करना और स्थानीय नेतृत्व के साथ समन्वय स्थापित करना है.

अपने प्रवास के दौरान, भूपेश बघेल विभिन्न जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और जिला स्तरीय नेताओं के साथ अहम बैठकें करेंगे. रिपोर्ट के अनुसार, उनका पूरा ध्यान जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारियों को पुख्ता करने और कार्यकर्ताओं में नया जोश फूंकने पर केंद्रित रहेगा.

 

 

भूपेश बघेल की इस सक्रियता को असम में कांग्रेस की चुनावी रणनीति को धार देने के रूप में देखा जा रहा है.

भूपेश बघेल के दौरे की संवेदनशीलता को देखते हुए असम पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है.

 

 

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष शाखा को अलर्ट कर दिया गया है और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) को व्यक्तिगत रूप से सुरक्षा इंतजामों की निगरानी करने का जिम्मा सौंपा गया है.

बघेल ने स्वयं जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि उनके दौरे वाले सभी स्थानों पर व्यापक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जाए. साथ ही, कहिलीपारा स्थित विशेष शाखा मुख्यालय को किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़ी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं

Related Articles

Back to top button