नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जन आक्रोश पदयात्रा निकाली

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के नेतृत्व में जन आक्रोश पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेते हुए विपक्षी दलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। यात्रा इनडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक पहुंची, जहां सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल रहीं।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्षी दलों ने महिलाओं के प्रति अपनी सोच स्पष्ट कर दी है। उनका कहना था कि इस कानून के जरिए महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की पहल की गई थी
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरन सिंह देव ने आरोप लगाया कि विपक्ष महिलाओं को सशक्त बनाने के बजाय उन्हें केवल वोट बैंक के रूप में देखता रहा है। वहीं राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने भी अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं के अधिकारों को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव और अन्य मंत्रियों ने भी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी ने किया एवं आभार प्रदर्शन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने किया। जन आक्रोश पदयात्रा सुभाष स्टेडियम में संपन्न हुई। जन आक्रोश यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कण्डेय, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत साहेब, सांसद लक्ष्मी वर्मा, कमलेश जांगड़े, पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर, विधायक धरमलाल कौशिक, राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, पुन्नू लाल मोहले, अनुज शर्मा, ईश्वर साहू, इंद्र कुमार साहू, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय, हस्त शिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष शालिनी राजपूत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कृतिका जैन, प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय, डॉ किरण बघेल, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी बहनें शामिल हुईं।



