छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

बचपन के वो दिन थीम पर कृष्णा उत्सव का आयोजन 3 को

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। बचपन के वो दिन थीम पर समता कॉलोनी में जैनम किड्स स्कूल एंड कोचिंग एकेडमी द्वारा 3 सितंबर को शाम 4 बजे से 7 बजे तक महिलाओं और बच्चों के लिए कृष्णा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जैमन अकादमी की डायरेक्टर दीपाक्षा जैन ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में वन बंधु परिषद की मीडिया प्रभारी कविता राठी सहित समाजसेवी दिव्या सराफ उपस्थित रहेगी।
उन्होंने बताया कि इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य आधुनिक दौर में बचपन की उन खूबसूरत यादों और परंपराओं को फिर से जीना है, जब जन्माष्टमी सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि एक गहरा अहसास हुआ करती थी। कार्यक्रम में शामिल होने वाले परिवारों के लिए कई तरह की अनूठी और मनोरंजक गतिविधियां रखी गई हैं। इस दौरान बच्चे और महिलाएं पारंपरिक रूप से मटकी फोड़ प्रतियोगिता और माखन बनाने का आनंद ले सकेंगे।वही लोक गीतों और कृष्ण भजनों पर सांस्कृतिक नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां भी होंगी। इसके साथ ही बच्चों और महिलाओं के लिए कई तरह के मज़ेदार खेल और एक्टिविटीज आयोजित की जाएंगी जहां जूरी मेंबर योगा एक्सपर्ट अजंता चौधरी एवं समाजसेवी लक्ष्मीनारायण लाहोटी के जजमेंट के आधार पर विजेताओं का चयन कर आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button