छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

गुरुकुल महिला महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर    गुरुकुल महिला महाविद्यालय कालीबाड़ी, रायपुर की NSS यूनिट द्वारा नारी शक्ति वंदन अभियान के विषय पर एक जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में महिलाओं के अधिकार, समानता एवं राजनीतिक भागीदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ सांध्य गुप्ता प्राचार्य एवं विशिष्ट अतिथियों डॉ अदिति जोशी के स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथि द्वारा इस अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई, जिसमें 33% महिला आरक्षण, रोटेशन प्रणाली तथा इसके सामाजिक महत्व को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने प्रभावशाली भाषण एवं समूह चर्चा के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही, सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं ने नारी सम्मान एवं समानता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए सामूहिक शपथ भी ली।
विशिष्ट अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदारी देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है और इससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में डॉ रात्रि लहरी, डॉ मान्या शर्मा एवं स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button