छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

महिला डीएसपी कल्पना वर्मा और कारोबारी दीपक टंडन के विवाद के बाद सरकार ने जांच के निर्देश दिए थे

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर: राज्य की महिला डीएसपी कल्पना वर्मा और रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन से जुड़े विवाद में जांच के दौरान कई तथ्य सामने आए हैं। सरकार के निर्देश पर एडिशनल एसपी स्तर पर कराई गई जांच की करीब 1400 पेज की रिपोर्ट शासन को सौंप दी गई है। रिपोर्ट में आरोप है कि महिला डीएसपी ने न केवल कारोबारी से रकम और महंगे गिफ्ट लिए, बल्कि माओवाद क्षेत्र से जुड़ी से जुड़ी संवेदनशील खुफिया जानकारियां भी साझा कीं।

जांच में दोनों के बीच हुई व्हाट्सएप चैट सामने आई हैं, जिनमें पुलिस विभाग से जुड़ी खुफिया जानकारी भेजने का जिक्र बताया जा रहा है। जानकारों के अनुसार, खुफिया जानकारी का इस तरह लीक होना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। बताया जा रहा है कि इस पहलू को लेकर उच्च स्तर पर रिपोर्ट तलब की गई थी, जिसे गोपनीय रखा गया।

कारोबारी ने 12 लाख की डायमंड रिंग, 5 लाख के गहने दिए

कारोबारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2021 से महिला डीएसपी ने कथित तौर पर ‘लव ट्रैप’ के जरिए उनसे करीब 2.5 करोड़ रुपये की वसूली की। आरोपों में करीब 2 करोड़ नकद, एक लग्जरी कार, 12 लाख की डायमंड रिंग, 5 लाख के सोने के गहने और अन्य महंगे उपहार शामिल हैं। कारोबारी का यह भी कहना है कि शिकायत के बावजूद कार और ज्वेलरी अब तक वापस नहीं की गई।

Related Articles

Back to top button