छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

पिथौरा में आम आदमी पार्टी का बढ़ा जनाधार, सैकड़ों युवा साथियों ने थामा पार्टी का दामन

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिथौरा। आम आदमी पार्टी की नीतियों एवं रीति-नीति से प्रभावित होकर तथा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अरविंद केजरीवाल जी के विचारों से प्रेरित होकर पिथौरा क्षेत्र के सैकड़ों युवा साथियों ने आज आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

यह सदस्यता कार्यक्रम पिथौरा स्थित उजाला पैलेस में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पिथौरा क्षेत्र के युवा साथी अमन यादव जी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने आम आदमी पार्टी में प्रवेश किया।

नवप्रवेशी साथियों का पार्टी में स्वागत एवं सदस्यता ग्रहण कराने के लिए आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय उत्तम जायसवाल जी, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र चंद्राकर जी, प्रदेश युवा अध्यक्ष इमरान खान जी, संयुक्त सह सचिव संजय यादव जी, लोकसभा अध्यक्ष महेश यादव जी, गरियाबंद जिला अध्यक्ष चमन यादव जी, संगठन महामंत्री शकील खान जी एवं महासमुंद जिला यूथ विंग अध्यक्ष खिरोद पटेल जी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल जी ने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की नीतियों से परेशान एवं निराश होकर युवा वर्ग आम आदमी पार्टी को तीसरे मजबूत विकल्प के रूप में देख रहा है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं विधानसभा क्षेत्रों में लगातार बड़ी संख्या में युवा साथी आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। यह पार्टी की जनहितैषी नीतियों और ईमानदार राजनीति के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

कार्यक्रम के दौरान इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से जुड़ी समस्याओं एवं आम जनता पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर भी चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि आम जनता और किसानों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना आम आदमी पार्टी की प्राथमिकता है।

आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख साथी
अमन यादव, हरीश यादव, हरीश पटेल, अमित चक्रधारी, मिश्रा चौहान, शन साहू, मोक्ष सोनी, गैस कुमार चौहान, गंगाराम यादव, ऋषि चौहान, रुपेश चौहान, अनुभव प्रजापति, जितेंद्र बरिहा, टीकम भोई, सोनू चौहान, लोकेश ध्रुव, कृष्ण प्रजापति, तिलक यादव, रामशंकर तारक, दादा शंकर तारक, मोनू यादव, मोनेश तारक, प्रकाश यादव, लक्ष्मी प्रसाद यादव, कृष्ण कुमार ठाकुर, गोलू प्रजापति, हरकेश विश्वकर्मा, लक्ष्मण विश्वकर्मा, कलश दीवान, सोहन निषाद, सोनू निषाद, सोहन सहारे, शुभम दीवान, तरुण प्रजापति, कपिल दीवान, मेहत्तर मिर्धा, लखन प्रजापति, सिद्धेश प्रजापति, टिकेश प्रजापति, बिरजू यादव, शीतल नैताम, तुषार पटेल एवं जितेंद्र वर्मा सहित अनेक युवा साथियों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय उपस्थिति
कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के पिथौरा ब्लॉक अध्यक्ष एम.डी. सागर, जयप्रकाश मिश्रा, भुनेश्वर साहू, हेमसागर प्रधान, महेश कर्ष, भूषण चक्रधारी, मीनाक्षी ठाकुर, लक्ष्मी, पुष्पा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं युवा साथी उपस्थित रहे।
नवप्रवेशी सभी साथियों का आम आदमी पार्टी परिवार की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि युवाओं की यह नई ऊर्जा पिथौरा क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत करेगी तथा आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

Related Articles

Back to top button