छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
गरियाबंद ब्रेकिंग : जिंदा पैंगोलिन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

सच तक इंडिया रायपुर गरियाबंद। जिंदा पैंगोलिन के साथ 3 तस्करों को पकड़ने में उदंती सीता नदी की एंटी पोचिंग टीम और ओडिशा वन विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल पैंगोलिन के खाल से कीमती दवाएं बनाई जाती है, जिसके चलते इस वन्य जीव की तस्करी होती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिली जानकारी के अनुसार उदंती सीता नदी की एंटी पोचिंग टीम और ओडिशा वन विभाग ने संयुक्त कार्यवाही कर उदंती सीतानदी रिजर्व क्षेत्र के बफर एरिया से लगे ओडिशा के नंगलबोड से दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीव पैंगोलिन को बरामद किया है। वन्यजीव के तस्करी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्यवाही उदंती सीतानदी रिजर्व के उप निदेशक वरुण जैन के निर्देश पर हुई। वहीं स्वास्थ परिक्षण के बाद कल पैंगोलिन को फिर रिजर्व क्षेत्र के जंगलों में छोड़ा जाएगा।




