छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में मिले कोरोना के 18 नए केस, 27 मरीजों ने दी कोरोना को मात

सच तक इंडिया रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18 नए मामले सामने आए है। जबकि 27 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज कर दिया गया है। प्रदेश में मंगलवार को कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राज्य कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को प्रदेश में 4775 सैंपलों की जांच की। जिसमें रायपुर से 12, रायगढ़ से 3, दुर्ग से 2 और बलौदाबाजार से 1 कोरोना के नए मरीज मिला है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों से कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। वर्तमान में प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 115 हो गई है।



