छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायगढ़ मे भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत:2 बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत; 5 साल की बच्ची ने भी तोड़ा दम

सच तक इंडिया छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार की शाम NH-49 पर 2 बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन और घायल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरा मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा जहां उनका इलाज जारी है। साथ ही तीन लोगों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्च्युरी भेजा गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

5 साल की बच्ची की मौत –जानकारी के मुताबिक NH-49 ओडिशा मार्ग पर ग्राम मिडमिडा के पास हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में मौके पर 5 साल की बच्ची और 2 लोगों की मौत हुई है। ग्राम झलमला में गहिरा मेला लगा हुआ था, जिसके कारण भारी वाहनों की आवाजाही के कारण यह घटना घटित हुई है।

मृतकों की हुई पहचान-पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सुखदेव फोबिया 27 साल निवासी गढउमारिया और 5 साल की बच्ची गढउमारिया निवासी कुहू सिदार के रूप में हुई है। मृतकों में एक स्थानीय ग्रामीण भी शामिल है। मृतक सुखदेव फोबिया की पत्नी रीमा फोबिया (26), खेमराज साव (14) और कोतरलिया निवासी रॉकी उर्फ हरिकृष्ण पटेल गंभीर रूप से घायल हैं। राहगीरों ने बताया कि भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि आवाज दूर तक सुनाई दी। वहीं घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने बताया कि मरने वालों की पहचान हो गई है। मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button