छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक फेरबदल, 43 इंजीनियरों के तबादले, PHE विभाग ने जारी की सूची

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छत्तीसगढ़। में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। अब लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं। विभाग ने तबादला आदेश जारी करते हुए पहले चरण में कुल 43 अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। इस सूची में अधीक्षण अभियंता और कार्यपालन अभियंता स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इस फेरबदल के बाद विभाग के कई महत्वपूर्ण कार्यालयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं।

43 अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना

जारी आदेश के मुताबिक, अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रशासनिक बदलाव में कई प्रमुख अधिकारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया है।प्रमोद सिंह कट्लम को मंडल अंबिकापुर से स्थानांतरित कर अधीक्षण अभियंता, मंडल रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बी.एन. भोयर को कार्यालय प्रमुख अभियंता, नया रायपुर से हटाकर अधीक्षण अभियंता, मंडल अंबिकापुर भेजा गया है।

PHE Department Transfer Order, chhattisgarh news,

इसी तरह एस.एन. पाण्डेय को कार्यालय प्रमुख अभियंता, नया रायपुर से स्थानांतरित कर अधीक्षण अभियंता, मंडल दुर्ग का प्रभार दिया गया है। इन नियुक्तियों के साथ विभाग के महत्वपूर्ण मंडलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का नया बंटवारा किया गया है।

जल जीवन मिशन के कामकाज में आएगी तेजी?

विभाग में किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक कामकाज में कसावट लाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। इसका प्रमुख उद्देश्य मैदानी स्तर पर जल जीवन मिशन सहित पेयजल से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन को गति देना है।

Related Articles

Back to top button