प्रमुख खबरेंमनोरंजन स्वास्थ्य एवं स्पोर्ट्स

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने 22वें दिन रचा इतिहास, 27 देशों में बनी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली भारतीय फिल्म

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विदेशों में नई पकड़ और 27 देशों में नंबर वन का खिताब हासिल करके रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा मुकाम बना लिया है। थियेटर्स में 22 दिन पूरे कर चुकी यह फिल्म रामायण अब वर्ल्डवाइड टोटल 1777 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।शुरुआती रफ्तार और घरेलू आंकड़ों में बदलाव के बाद भी विदेशी बाजारों में मिली इस मजबूती ने इसे भारतीय फिल्मों के इतिहास में एक खास जगह दिला दी है।

भारत में धीमी रफ्तार के बाद विदेशों में ऐसे मिली उड़ान

शुरुआती दौर में लगातार 7 दिनों तक वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने वाली फिल्म रामायण की घरेलू दैनिक कमाई अब 10 करोड़ रुपये से नीचे आ गई है। लेकिन तीसरे हफ्ते में विदेशी बाजारों में इसकी पकड़ फिर मजबूत हुई और बीते गुरुवार को 22वें दिन इसने विदेश में 1 ही दिन में 10 लाख डॉलर से ज्यादा की कमाई की।इसी उछाल के साथ घरेलू नेट कलेक्शन 992 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 1185 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। बीते शुक्रवार को इसके 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे यह रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज के बाद ऐसा करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन सकती है।

अमेरिका से यूरोप तक 27 देशों में बनाया रिकॉर्ड

विदेशी कलेक्शन के मामले में कमजोर शुरुआत के बाद फिल्म रामायण ने अमेरिका, थाईलैंड, वियतनाम और नेपाल में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 22 दिनों में 64 मिलियन डॉलर से ज्यादा का कलेक्शन किया है। मेकर्स के ऐलान किया कि नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म अब 27 देशों में अब तक की सबसे ज्यादा का कलेक्शन करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है।नमें अमेरिका, ब्रिटेन, इंडोनेशिया और थाईलैंड जैसे बड़े बाजारों के साथ वियतनाम, कंबोडिया और कई यूरोपीय देश शामिल हैं। कंबोडिया और सिंगापुर जैसे साउथ-ईस्ट एशियाई क्षेत्रों में रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण की पॉपुलेरिटी के चलते इसे खास दर्शक मिले। सोनी पिक्चर्स के डिसट्रीब्यूशन के जरिए स्लोवाकिया, यूक्रेन, लातविया, जॉर्जिया, आर्मेनिया और कैरेबियन जैसे नए बाजारों में भी हिंदी सिनेमा के लिए रास्ते खुले हैं।

2028 में आने वाले पार्ट-2 की तैयारी

दुनियाभर में 1777 करोड़ रुपये के आंकड़े के साथ यह फिल्म रामायण फिलहाल भारतीय सिनेमा की चौथी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है और अगले हफ्ते बाहुबली 2 और धुरंधर 2 को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंचने की संभावना रखती है।2 पार्ट में बनने वाली इस कहानी के पहले हिस्से का डायरेक्शन नितेश तिवारी ने किया है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आते हैं।

Related Articles

Back to top button