अंतर्राष्ट्रीयप्रमुख खबरें

ट्रंप ने भी माना भारत के आर्थिक विकास का लोहा, अधिक बयाज दर को लेकर US फेडरल बैंक को लताड़ा

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की आर्थिक विकास दर और कम ब्याज दरों का उदाहरण देते हुए अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की आलोचना की है। उनका कहना है कि अमेरिका में ब्याज दरें जरूरत से ज्यादा हैं। अगर इन्हें कम किया जाए, तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था की विकास दर 15 से 20 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।शुक्रवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने फेडरल रिजर्व पर जरूरत से ज्यादा राजनीतिक तरीके से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब भी अमेरिका के आर्थिक आंकड़े अच्छे आते हैं, फेड ब्याज दरें घटाने के बजाय बढ़ा देता है। जबकि मजबूत अर्थव्यवस्था को देखते हुए ब्याज दरें कम होनी चाहिए।

अच्छे आर्थिक आंकड़ों के बाद भी बढ़ा दी जाती हैं दरें

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में ब्याज दरें अधिक होने की एक बड़ी वजह फेडरल रिजर्व का रवैया है। उन्होंने कहा कि वह फेड के चेयरमैन को सीधे तौर पर दोष नहीं दे रहे, लेकिन संस्था के फैसलों में राजनीति का असर दिखाई देता है।उनके मुताबिक, जब देश की अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही हो और आर्थिक आंकड़े मजबूत हों, तब ब्याज दरें बढ़ाने की जरूरत नहीं होती। ऐसे समय में दरें कम करने से कारोबार, निवेश और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है।

ब्याज दरें कम हों तो तेजी से चुकाया जा सकता है कर्ज

डोनाल्ड ट्रंप ने तर्क दिया कि अमेरिका की आर्थिक स्थिति मजबूत है और उसकी कर्ज चुकाने की क्षमता भी बेहतर है। ऐसे में देश को कम ब्याज दरों का लाभ मिलना चाहिए।उन्होंने कहा कि मौजूदा नीतियों की वजह से अमेरिका अपनी पूरी आर्थिक क्षमता का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है। ट्रंप के अनुसार, अगर ब्याज दरें कम रखी जातीं, तो अमेरिकी GDP की विकास दर 4 प्रतिशत के बजाय 15 से 20 प्रतिशत तक हो सकती थी। इससे देश को अपना कर्ज भी तेजी से चुकाने में मदद मिलती।

Related Articles

Back to top button