प्रमुख खबरेंमनोरंजन स्वास्थ्य एवं स्पोर्ट्स

अनन्या पांडे की कॉल मी बे सीजन 2 के गाने तू कह दे तो ने मचाई धूम, अनुव जैन का हुआ ओटीटी डेब्यू

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पॉपुलर सिंगर और गीतकार अनुव जैन अपने गानों की सादगी और गहराई के लिए जाने जाते हैं। अब उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया कदम बढ़ाते हुए कॉल मी बे सीजन 2 के लिए अपना पहला ओटीटी म्यूजिकल ट्रैक तू कह दे तो जारी कर दिया है।यह अनुव जैन का 16वां ओरिजिनल गाना है। खास बात यह है कि इसके जरिए वह पहली बार किसी म्यूजिक वीडियो में पर्दे पर दिखाई दे रहे हैं। इस गाने में उनके साथ अनन्या पांडे, गुरफतेह पीरजादा, विहान समत और सीरीज की बाकी स्टार कास्ट भी नजर आती है।

कॉन्सर्ट के वायरल क्लिप से बढ़ा एक्साइटमेंट

सीरिज के इस गाने को लेकर क्रेज तब बढ़ गया था, जब अनुव जैन ने कोची में अपने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान इस गाने का अनरिलीज्ड हिस्सा सुनाया। उन्होंने स्टेज से बताया कि यह उनका 16वां गाना है। उस परफॉर्मेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गए। अब दर्शक लगातार यह सवाल पूछ रहे थे कि पूरा गाना कब सुनने को मिलेगा। लाइव शो का वह खास पल अब सभी श्रोताओं तक पहुंच चुका है।

अनकहे जज्बात को समेटे हुए कॉल मी बे सीजन 2 का ये ट्रैक

अनुव जैन ने तू कह दे तो के बोल लिखे हैं, साथ ही इस गाने को कंपोज और प्रोड्यूस भी किया है। इस काम में ऋषभ जोशी ने उनके साथ प्रोडक्शन में पार्टनरशिप की है। गाना उन नाजुक भावनाओं को छूता है, जब मन में प्यार पनपता है और इंसान सामने वाले की पहल का इंतजार करता है।इस गाने में हल्की झिझक और अनकही बातें शामिल हैं। अनुव जैन के अनुसार पूरा गाना सुने बिना भी लोगों का इससे जुड़ना उनके लिए बेहद खास रहा। वहीं इस गाने को लेकर एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने कहा कि अनुव के गानों में एक सच्चाई होती है, जो सीधे दिल से जुड़ती है। वीडियो में उनके साथ काम करना भी एक यादगार अनुभव रहा।

कॉल मी बे सीजन 2 में क्या होगा खास

धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी कॉल मी बे सीजन 2 8 एपिसोड की कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है। इसे करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्वा मेहता ने प्रोड्यूस किया है, जबकि सोमेन मिश्रा और कॉलिन डी’कुन्हा एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। कॉल मी बे सीजन 2 को इशिता मोइत्रा ने बनाया है और इसकी स्टोरी उन्होंने समीना मोटलेकर, रोहित नायर तथा निताल चंदराना के साथ मिलकर लिखी है।

ग्लोबल प्रीमियर की तारीख आई सामने

नए सीजन में अनन्या पांडे अहम भूमिका में लौट रही हैं। उनके साथ वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर भी अपने अहम रोल में दिखाई देंगे।एक्ट्रेस श्रुति हासन भी एक अहम नए रोल में नजर आएंगी। यह सीरीज 17 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर भारत समेत दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम की जाएगी।

Related Articles

Back to top button