आरंग, मंदिर हसौद और समोदा तहसील क्षेत्र के गावों में धान खरीदी और पोर्टल गड़बड़ियों से किसान परेशान।
धान की फसल को पोर्टल पर अन्य फसल दर्ज करने, रकबा कटौती और DCA न होने से आरंग-मंदिर हसौद-समोदा बेल्ट के किसानों में जबरदस्त आक्रोश।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
- आरंग/ मंदिर हसौद चंदखुरी रायपुर (छत्तीसगढ़)
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सीजन शुरू होते ही किसानों की परेशानियां चरम पर पहुँच चुकी हैं। आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आरंग, मंदिर हसौद और समोदा तहसील क्षेत्र के गावों में सरकारी पोर्टलों की गंभीर त्रुटियों और प्रशासनिक लापरवाही के कारण किसानों का जीना दुशवार हो गया है। किसानों के खेतों में धान की फसल लहलहा रही है, लेकिन ऑनलाइन पोर्टल में विभागीय लापरवाही से अन्य फसल दर्ज किये जाने के गंभीर त्रुटि का खामियाजा अन्नदाता भुगत रहे हैं। अपनी ही फसल को समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए संघर्ष करने को मजबूर है।
पोर्टल की धांधली और रकबा कटौती से अन्नदाता बेहाल है।
आरंग, मंदिर हसौद और समोदा तहसील क्षेत्र के गांवो के किसानों ने बताया कि उनके खेतों में खरीफ सीजन में धान की फसल उगाई गई है, जिसकी कटाई भी अभी नहीं हुई है। इसके बावजूद ऑनलाइन पोर्टल पर धान की फसल के स्थान पर ‘अन्य फसल’ दर्ज कर दी गई है। इसके अलावा कई किसानों के खेतों का रकबा काट दिया गया है और कई जगहों पर DCA (Digital Crop Survey) का कार्य भी लंबित रखा गया है। इन गंभीर त्रुटियों के कारण किसानों को धान विक्रय हेतु टोकन जारी नहीं हो पा रहा है, जिससे वे समर्थन मूल्य योजना का लाभ पाने से वंचित हो रहे हैं।
तहसीलदार और प्रशासनिक अमले की संवेदनहीनता पर फूटा गुस्सा
क्षेत्र के किसानों का आरोप है कि इन गंभीर समस्याओं के बावजूद स्थानीय प्रशासन और विशेषकर तहसीलदार स्तर पर मामलों को कोई गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। किसान अपनी फरियाद लेकर दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी एसी कमरों में बैठकर समस्याओं के निराकरण के प्रति पूरी तरह बेपरवाह बने हुए हैं।
किसानों को तबाह करने की साजिश रच रही है सरकार परमानंद जांगड़े
इस पूरे मामले पर प्रशासन और सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि आरंग, मंदिर हसौद और समोदा क्षेत्र में किसानों के साथ हो रहा यह छल कोई साधारण तकनीकी गलती नहीं है, बल्कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से दूर रखने और उन्हें बिचौलियों के हाथों औने-पौने दामों में फसल बेचने पर मजबूर करने की सोची-समझी साजिश है।
आप नेता परमानंद जांगड़े ने चेतावनी देते हुए कहा
आरंग क्षेत्र के तहसीलदार और प्रशासनिक अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। किसानों की गाढ़ी कमाई और उनके अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यदि पोर्टल की इन त्रुटियों, रकबा कटौती और लंबित DCA/टोकन की समस्याओं का तत्काल निराकरण नहीं किया गया, तो आम आदमी पार्टी आरंग, मंदिर हसौद और समोदा के किसानों को साथ लेकर सड़कों पर उतरेगी और जोरदार आंदोलन करेगी।



