क़ृषि व्यापार एवं रोजगारप्रमुख खबरें

महंगे ईंधन-बिजली का असर, थोक महंगाई लगातार तीसरे महीने बढ़ी:सितंबर में 11.39% पर थी; खाने-पीने की चीजों की कीमतों में मामूली राहत

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देश की थोक महंगाई दर अक्टूबर में बढ़कर 12.29% हो गई। सितंबर में यह 11.39% थी। यानी एक महीने में इसमें 0.90 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई।इसका मतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में थोक बाजार में जो सामान 100 रुपए का मिल रहा था, उसकी कीमत इस साल बढ़कर करीब 112.29 रुपए हो गई।थोक महंगाई में यह लगातार तीसरे महीने बढ़ोतरी है। इसकी बड़ी वजह ईंधन और बिजली के दाम बढ़ना है। इनकी महंगाई दर सितंबर में 25.85% थी, जो अक्टूबर में बढ़कर 32.84% हो गई।खाने-पीने की चीजों के दाम में थोड़ी राहत मिली है। इनकी महंगाई दर सितंबर के 8.66% से घटकर अक्टूबर में 8.58% रह गई। वहीं, रोजमर्रा की जरूरत की दूसरी चीजों की महंगाई 8.67% से बढ़कर 9.24% हो गई।

प्राइमरी आर्टिकल्स और फ्यूल एंड पावर के दाम बढ़े

कैटेगरी सितंबर 2026 महंगाई दर (YoY) अक्टूबर 2026 महंगाई दर (YoY)
प्राइमरी आर्टिकल्स 8.67% 9.24%
फूड इन्फ्लेशन 8.66% 8.58%
फ्यूल एंड पावर 25.85% 32.84%
मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स 9.76% 9.54%

थोक महंगाई का आम आदमी पर असर

थोक महंगाई के लंबे समय तक बढ़े रहने से प्रोडक्टिव सेक्टर पर बुरा असर पड़ता है। अगर थोक मूल्य बहुत ज्यादा समय तक ऊंचे स्तर पर रहता है तो प्रोड्यूसर इसका बोझ कंज्यूमर्स पर डाल देते हैं।सरकार केवल टैक्स के जरिए होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) को कंट्रोल कर सकती है, जैसे कच्चे तेल में तेज बढ़ोतरी की स्थिति में सरकार ने ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी कटौती की थी। हालांकि, सरकार टैक्स कटौती एक सीमा में ही कम कर सकती है। WPI में ज्यादा वेटेज मेटल, केमिकल, प्लास्टिक, रबर जैसे फैक्ट्री से जुड़े सामानों का होता है।

अक्टूबर में रिटेल महंगाई 6.09% रही

अक्टूबर में देश की रिटेल महंगाई दर बढ़कर 6.09% पर पहुंच गई है। सितंबर में यह 5.54% थी। यानी, एक महीने में महंगाई दर में 0.55% की बढ़ोतरी हुई।अक्टूबर में रिटेल महंगाई दर RBI की तय 6% की ऊपरी सीमा भी पार कर गई है। RBI ने देश में महंगाई दर की सीमा 4% से 6% तय की थी।

दो तरह की होती है महंगाई

भारत में दो तरह की महंगाई होती है। एक रिटेल यानी खुदरा और दूसरी थोक महंगाई होती है। रिटेल महंगाई दर आम ग्राहकों की तरफ से दी जाने वाली कीमतों पर आधारित होती है। इसको कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) भी कहते हैं। वहीं, होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) का अर्थ उन कीमतों से होता है, जो थोक बाजार में एक कारोबारी दूसरे कारोबारी से वसूलता है।

Related Articles

Back to top button