क़ृषि व्यापार एवं रोजगारप्रमुख खबरें

सेंसेक्स 700 अंक चढ़कर 82,850 पर पहुंचा:सरकारी बैंक और रियल्टी शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी; बैंक निफ्टी 62,428 के रिकॉर्ड हाई पर

शेयर बाजार में आज यानी 17 नवंबर को तेजी है। सेंसेक्स करीब 700 अंक ;चढ़कर 82,800 के पार कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 200 अंक की बढ़त है, ये 25,500 के करीब है। ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निफ्टी बैंक 62,428 के नए शिखर पर

बैंक निफ्टी ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। शुरुआती कारोबार के दौरान निफ्टी बैंक इंडेक्स 61,559.95 पर थोड़ा नीचे खुला, लेकिन जल्द ही इसमें खरीदारी लौटी और इसने 62,428 का रिकॉर्ड स्तर छू लिया। इसके साथ ही इंडेक्स ने 3 फरवरी, 2026 के अपने पिछले रिकॉर्ड को पार कर लिया है और पिछले 11 महीनों में इसमें 11% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की जा चुकी है।

एशियाई बाजारों में आज गिरावट

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया) 5,041 -58 -1.01%
निक्केई (जापान) 58,957 -705 -1.18%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 23,568 -186 -0.71%

अमेरिकी बाजार में 16 नवंबर को गिरावट रही

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
डाउ जोन्स 51,608 -739 -1.41%
नैस्डैक 24,510 -627 -2.49%
S&P 500 7,417 -145 -1.92%

विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 31 हजार करोड़ के शेयर खरीदे

कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन
DII -3,519 -20,538 -38,556
FII/FPI 4,865 30,995 87,775

Related Articles

Back to top button