तूफान अकवान से दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश संभव

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान ‘अकवान छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 और 21 नवंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। बस्तर और आसपास के जिलों में इसका असर अधिक रह सकता है।
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गहरा सिस्टम तेजी से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। इसके 17 नवंबर की शाम तक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके बाद यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और 20 नवंबर की दोपहर तक आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है।
तूफान के तट से टकराने के दौरान हवा की सामान्य रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। तेज झोंके 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकते हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों के बाद प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। बारिश का असर सिस्टम की दिशा और तीव्रता पर निर्भर करेगा।



