थाइलैंड चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 11 की मौत 36 घायल; जांच शुरू

थाइलैंड। सोमवार 16 नवंबर की सुबह थाईलैंड के पर्यटन शहर फुकेत में एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। यहां पातोंग इलाके में मोटरसाइकिल किराये पर देने वाली दुकान और उससे जुड़ी व्यावसायिक इमारतों में आग फैल गई। इस हादसे में खबर लिखे जाने तक 11 लोगों की मौत और 36 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, आग सोमवार तड़के करीब 3:15 से 3:20 बजे के बीच लगी। इसकी शुरुआत पातोंग इलाके में स्थित एक मोटरसाइकिल किराये पर देने वाली दुकान से हुई। कुछ ही देर में आग आसपास की इमारतों तक फैल गई। बताया जा रहा है कि इमारत के निचले हिस्से में 100 से अधिक मोटरसाइकिलें खड़ी थीं। पेट्रोल, टायर और प्लास्टिक जैसी ज्वलनशील चीजों की मौजूदगी के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धुएं के कारण इमारत में फंसे लोग
आग लगने के समय इमारत की ऊपरी मंजिलों पर कई लोग मौजूद थे। आग के साथ तेजी से फैले घने धुएं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। धुएं के कारण उन्हें बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला और कई लोग इमारत के अंदर ही फंस गए।रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले 11 लोगों में से 10 के शव ऊपरी मंजिल पर मिले, जबकि एक शव तीसरी मंजिल से बरामद किया गया। बचाव दल ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।



