प्रमुख खबरेंमनोरंजन स्वास्थ्य एवं स्पोर्ट्स

इंदौर में दिलजीत दोसांझ का जलवा, मंच पर गूंजा जय श्री महाकाल, कहा- यहां आने से कोई नहीं रोक सकता

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंदौर। पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ रविवार रात इंदौर पहुंचे और अपने शानदार कॉन्सर्ट से हजारों फैंस का दिल जीत लिया। मंच पर आते ही उन्होंने जय श्री महाकाल का जयकारा लगवाया। इसके बाद कहा कि यह बाबा महाकाल की धरती है। यहां आने से हमें कोई नहीं रोक सकता। हम पहले भी नहीं डरे थे और आज भी नहीं डरते। आपकी ताकत ही हमें यहां तक लेकर आई है। रात करीब 7:50 बजे दिलजीत ने 45 फीट ऊंचे एलिवेटर के जरिए मंच पर धमाकेदार एंट्री की। कार्यक्रम की शुरुआत महाकाल के जयकारे से करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को संबोधित किया। सिंगर ने कहा कि उन्हें इंदौर आने से रोकने की कई कोशिशें हुईं, लेकिन उन्होंने अपने फैंस से किया वादा निभाया। उन्होंने साफ कहा न पहले रुका था न आगे रुकूंगा।

राहत इंदौरी की गजल से दिया जवाब

कार्यक्रम के दौरान दिलजीत दोसांझ ने इंदौर के मशहूर शायर राहत इंदौरी को भी याद किया। उन्होंने उनकी गजल की चर्चित पंक्तियां सुनाईं अगर खिलाफ हैं होने दो, जान थोड़ी है… सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है। उन्होंने कहा कि दर्शकों का प्यार और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

धमकियों और विवादों के बीच हुआ कॉन्सर्ट

दिलजीत का यह कार्यक्रम आयोजन से पहले भी चर्चा में रहा। कॉन्सर्ट से जुड़ी धमकी भरी ईमेल तीन निजी स्कूलों और महापौर कार्यालय को मिली थीं। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने जांच की थी। इसके अलावा बाल संरक्षण विभाग ने चार गानों को कार्यक्रम में नहीं गाने के निर्देश दिए थे। इन तमाम परिस्थितियों के बावजूद शो तय कार्यक्रम के मुताबिक आयोजित हुआ।

हिट गानों पर देर रात तक झूमे फैंस

कॉन्सर्ट में दिलजीत ने खुदा गवाह, सांसों की माला और किन्नी किन्नी जैसे गानों की प्रस्तुति दी। पंजाबी बीट्स पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। रात करीब 10 बजे आखिरी गाने के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे शो के दौरान फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button