प्रमुख खबरेंमनोरंजन स्वास्थ्य एवं स्पोर्ट्स

IND vs NZ: टिकनर ने भारतीय गेंदबाजों के ‘छक्के’ छुड़ाकर रचा इतिहास, 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए किया अनोखा कारनामा

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का प्रदर्शन पहले वनडे में भारत के खिलाफ बेहद खराब रहा। मगर 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ब्लेयर टिकनर ने बल्लेबाजी से कमाल कर दिखाया। उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के लगाए और खास लिस्ट में जगह बनाई।टिकनर वनडे क्रिकेट में 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए चार छक्के लगाने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बने हैं। टिकनर ने अपनी पारी में अर्शदीप सिंह के खिलाफ एक ही ओवर में तीन छक्के जड़ दिए थे।

टिकनर ने आमिर-नसीम के लिस्ट में बनाई जगह

टिकनर से पहले 11वें नंबर पर वनडे में चार छक्के लगाने का कारनामा सिर्फ दो पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने किया था। मोहम्मद आमिर ने साल 2016 में नॉटिंघम के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ चार छक्के जड़े थे। वहीं, नसीम शाह ने पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में ये अनोखा कारनामा किया था। अब इस खास लिस्ट में टिकनर का नाम भी शामिल हो गया है।

न्यूजीलैंड की पारी सस्ते में सिमटी

न्यूजीलैंड के लिए बुधवार का दिन बेहद निराशाजनक रहा। टीम की ओर से कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 38 रन सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने बनाए।m आखिरी में टिकनर की 22 गेंदों में 34 रनों की तूफानी पारी की वजह से न्यूजीलैंड 185 रन तक पहुंच पाया। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं गुरनूर बराड़ को तीन और अंशुल कंबोज को दो सफलता मिली।लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने भी ये खबर लिखे जाने तक एक विकेट गंवा दिया है। भारत का स्कोर सात ओवर के बाद एक विकेट पर 36 रन है। विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button