प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

मध्य प्रदेश के 165 किसानों को मिलेंगे ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर, स्थापना दिवस पर सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे पुरस्कार वितरण

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज में 40 हजार किसानों ने लिया हिस्सा, 15,298 ने हासिल किए पूरे अंक, लॉटरी से चुने गए सभी 55 जिलों के विजेता

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भोपाल। मध्य प्रदेश के 165 किसानों के लिए इस बार राज्य का स्थापना दिवस खास होने वाला है। प्रदेश के 55 जिलों से चुने गए इन किसानों को पुरस्कार के रूप में ट्रैक्टर, बुलेट मोटरसाइकिल और ई-स्कूटर दिए जाएंगे। किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व के तहत आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में 15 हजार से अधिक किसानों ने सभी सवालों के सही जवाब दिए थे। इनमें से 165 विजेताओं का चयन लॉटरी के जरिए किया गया है। प्रत्येक जिले से तीन किसानों को पुरस्कार मिलेगा। भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्थापना दिवस समारोह के दौरान विजेताओं को पुरस्कार देंगे, जबकि अन्य जिलों में प्रभारी मंत्री पुरस्कार वितरित करेंगे।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के लिए 55 ट्रैक्टर, द्वितीय पुरस्कार के लिए 55 बुलेट मोटरसाइकिल और तृतीय पुरस्कार के लिए 55 ई-स्कूटर रखे गए हैं। भोपाल जिले में संदीप वर्मा प्रथम, सुहानी राजपूत द्वितीय और समीर गौड़ तृतीय पुरस्कार के विजेता बने हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन्हें भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में पुरस्कार प्रदान करेंगे।

Related Articles

Back to top button