प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड
भोपाल स्टेशन के बाहर खाद्य विभाग की कार्रवाई, एनालॉग पनीर की बड़ी खेप जब्त, जांच जारी
भोपाल में खाद्य विभाग की कार्रवाई देखने को मिली। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने ट्रेन के जरिए मुरैना से भोपाल लाया गया 700 किलो से ज्यादा एनालॉग पनीर बरामद किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भोपाल दीपावली से पहले भोपाल में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से विभाग ने 7 क्विंटल एनालॉग पनीर जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक इतनी बड़ी मात्रा में पनीर ट्रेन के जरिए मुरैना से भोपाल पहुंचाया गया था। खाद्य विभाग की ये कार्रवाई मंगलवार रात 2 बजे के करीब देखने को मिली। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच पड़ताल कर बिल्टी और बिल के आधार पर प्रकरण दर्ज कर पनीर जब्त किया।इस 700 किलो से ज्यादा एनालॉग पनीर की कीमत 2.5 लाख रुपए बताई जा रही है। मंगलवार देर रात शुरू हुई कार्रवाई बुधवार की सुबह तक चलती रही।



