छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

सोमवार को दो घंटे के लिए खुला रहेगा अम्बेडकर अस्पताल का बाह्य रोगी विभाग

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर का बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) सोमवार, 19 अक्टूबर को पूर्व की भांति खुली रहेगी। दरअसल रविवार और सोमवार को महाअष्टमी पर्व पर स्थानीय अवकाश एवं मंगलवार को दशहरा पर्व पर सामान्य अवकाश, इस प्रकार निरंतर तीन दिवस का अवकाश होने के फलस्वरूप सोमवार को बाह्य रोगी विभाग सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूर्व की भांति खुली रहेगी। मरीज निर्धारित समय के दौरान चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार के लिए अस्पताल पहुंच सकते हैं। वहीं चिकित्सालय की आपात चिकित्सा सेवा (इमर्जेंसी सर्विस) पूर्व की भाँति 24 घंटे जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button