मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सोमवार, 12 अक्टूबर को इंडिया गठबंधन के नेता दिल्ली में बड़ा मार्च निकालेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नई दिल्ली/रायपुर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस प्रदर्शन को लेकर लोगों से एकजुट होने की अपील की है। वहीं, छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को भी दिल्ली बुलाया गया है।
विपक्षी दलों की योजना इंडिया गेट से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने की है। इसके बाद शाम 4 बजे के बाद भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत से मुलाकात की कोशिश की जाएगी। विपक्षी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर हस्तक्षेप की मांग करेगा।
कल पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा:
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रस्तावित मार्च को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल भारतीय नागरिकों की ओर से मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपेंगे।
राहुल ने कहा कि, ज्ञापन में वोट चोरी रोकने, मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर रोक लगाने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई जाएगी।
उन्होंने इस मार्च को किसी एक राजनीतिक दल का कार्यक्रम मानने के बजाय व्यापक जनभागीदारी का अभियान बताते हुए कहा कि इसमें युवा, विपक्षी दल, नागरिक संगठन और संविधान में विश्वास रखने वाले लोग शामिल हो सकते हैं।



