प्रमुख खबरेंमनोरंजन स्वास्थ्य एवं स्पोर्ट्स

दलीप ट्रॉफी फाइनल- ईशान किशन 80 रन बनाकर आउट:ईस्ट जोन का स्कोर- 158/4; साउथ जोन के खिलाफ 530 रन की बढ़त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दलीप ट्रॉफी के फाइनल के चौथे दिन ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ 530 रन की बढ़त बना ली है। टीम ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 158 रन बना लिए हैं। ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन 80 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 3 छक्के लगाएं। कुमार कुशाग्र 10 रन और सुदीप कुमार घरामी 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

सूर्यवंशी सिर्फ 8 रन बना सके

वैभव सूर्यवंशी दूसरी पारी में सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। वे साउथ जोन के गेंदबाज त्रिपुरन विजय की गेंद पर स्टंप आउट हुए। उन्होंने 16 गेंद की पारी में एक चौका लगाया।

तिलक वर्मा 1 रन से शतक से चूके

इससे पहले साउथ जोन की टीम 336 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ईस्ट जोन के खिलाफ पहली पारी के आधार पर 372 रन से पिछड़ गई है। ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन बनाए थे। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा सिर्फ 1 रन से शतक से चूक गए। तिलक को 99 रन पर ईस्ट जोन के एमडी कौनैन कुरैशी ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन भेजा। ईस्ट जोन के लिए मुकेश कुमार ने 3 और मोहम्मद शमी सहित तीन गेंदबाजों ने 2-2 विकेट लिए।

पडिक्कल ने 62 रन की पारी खेली

मैच के तीसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी साउथ जोन की शुरुआत खराब रही। टीम ने 10 रन के स्कोर पर रिकी भुई (1) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद नारायण जगदीशन और देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़े। जगदीशन 32 रन बनाकरआउट हुए। पडिक्कल और शेख रशीद ने तीसरे विकेट के लिए 56 रन जोड़े। रशीद 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल 62 रन बनाकर आउट हुए।

Related Articles

Back to top button