छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

देश भर के गोल्फर रायपुर में 15 से 18 को जुटेंगे,एक करोड़ का पुरस्कार भी बंटेगा

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। नवा रायपुर एक बार फिर पेशेवर गोल्फ के रोमांच का गवाह बनने जा रहा है। डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर आफ इंडिया (पीजीटीआइ) के तहत ‘नवा रायपुर ओपन 2026Ó का आयोजन 15 से 18 सितंबर तक फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजार्ट नवा रायपुर में किया जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में एक करोड़ की पुरस्कार राशि दांव पर होगी। इस टूर्नामेंट में 132 पेशेवर गोल्फरों का मजबूत दल हिस्सा लेगा। इसमें सप्तक तलवार, हनी बैसोया, वीर अहलावत, अक्षय शर्मा, खालिन जोशी, राशिद खान, मनु गंडास और महू के जाने-माने खिलाड़ी ओम प्रकाश चौहान जैसे भारत के शीर्ष पेशेवर गोल्फर्स शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button