छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

डॉ.रमन सिंह के 70 वें जन्मदिवस पर महादेवघाट छठ महापर्व आयोजन समिति ने राजेश कुमार सिंह व रविन्द्र सिंह जी के नेतृत्व में 70 किलो वजनी गजमाला से सम्मानित किया


Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर, अक्टूबर 15, 2022: छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट रायपुर ने पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह के 70 वें जन्म दिन पर 70 किलोग्राम वजनी फूलों की गजमाला से सम्मानित किया । छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट प्रमुख श्री राजेश कुमार सिंह, समिति के सदस्य श्री रविंद्र सिंह एवं अन्य सदस्यों ने जैनम मानस भवन रायपुर में आज शनिवार दिनांक अक्टूबर 15, 2022 को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को 70 किलोग्राम वजनी फूलों की गजमाला से सम्मानित किया। साथ ही, समिति प्रमुख श्री राजेश कुमार सिंह, रविंद्र सिंह एवं अन्य सदस्यों ने डॉ रमन सिंह के दीर्घायु की कामना की।
मुक्तिनाथ पांडेय, सुनील सिंह, अमित सिंह, रामविलास सिंह, अमरजीत सिंह, सत्येंद्र सिंह गौतम, बृजेश सिंह, जयंत सिंह, संतोष सिंह, रामकुमार सिंह, महीप सिंह, सरोज सिंह, कन्हैया सिंह, जयप्रकाश सिंह एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button