छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

कोंडागांव में वाहन चालक दिवस पर खाकी वर्दी में निकली रैली, ली शपथ

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कोंडागांव। वाहन चालक दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में वाहन चालक एकजुट हुए और खाकी वर्दी पहनकर में मंगलवार को शहर में जागरूकता रैली निकाली। रैली का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। रैली के दौरान चालकों ने दुर्घटनाओं से बचाव, यातायात नियमों के पालन और नशे में वाहन नहीं चलाने का संदेश दिया। चालकों ने शपथ ली कि वे नशे की हालत में वाहन नहीं चलाएंगे। उन्होंने स्वयं के साथ लोगों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने वाला सारथी बताया।
वाहन चालकों ने कहा कि शराब या किसी अन्य नशे की हालत में वाहन चलाना बेहद खतरनाक है। सड़क पर की गई छोटी सी लापरवाही चालक के साथ-साथ दूसरे लोगों की जान भी खतरे में डाल सकती है। ऐसी दुर्घटनाओं से कई परिवारों को लंबे समय तक नुकसान उठाना पड़ता है। रैली के दौरान चालकों ने बाइक सवारों से हेलमेट पहनने और कार चालकों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की। इसके साथ ही सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। इस दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़े नारे भी लगाए गए।जिला वाहन चालक संघ के अध्यक्ष संतोष वैष्णव ने शासन-प्रशासन के सामने चालकों की सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़ी मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि चालकों की समस्याओं और सुरक्षा के लिए अलग से चालक सुरक्षा बोर्ड का गठन किया जाना चाहिए। इससे जरूरत के समय चालकों को सरकारी योजनाओं और सहायता का लाभ मिल सकेगा।

Related Articles

Back to top button