छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

मंदिर परिसर में भगवान की मूर्तियां क्षतिग्रस्त,आक्रोशित लोगों का जमावड़ा

-गुढिय़ारी पड़ाव में बजरंग दल-विहिप कार्यकर्ता पहुंचे,भारी पुलिस बल तैनात

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। गुढिय़ारी थोक मार्केट स्थित पड़ाव में गुरुवार सुबह धार्मिक स्थल में तोडफ़ोड़ की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। मंदिर परिसर में स्थापित साईं बाबा,हनुमान जी और शिव जी की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त मिलीं। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भी तत्काल सक्रियता दिखाते हुए अतिरिक्त बल तैनात किया।

जानकारी के अनुसार, गुढिय़ारी पड़ाव क्षेत्र के मंदिर परिसर में भगवान शिव, हनुमान जी और साईं बाबा की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया गया। सुबह स्थानीय लोगों की नजर क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं पर पड़ी। इसके बाद घटना की जानकारी तेजी से आसपास के क्षेत्र में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खगालने के साथ पूछताछ भी कर रही है। आसपास के वरिष्ठजन भी मौके पर पहुंचे है और लोगों को समझाइश देकर शांत कर रहे हैं। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button