छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

किराए के कमरे में फंदे से लटकता मिला हमर क्लीनिक की स्टाफ नर्स का शव

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भिलाई।  में हमर क्लीनिक में पदस्थ स्टाफ नर्स ने अपने किराये के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान अहिवारा निवासी नेहा महिलांग के रूप में हुई है। वह पिछले करीब पांच साल से हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स के रूप में कार्यरत थी। करीब एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। घटना जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेहा घासीदास नगर जामुल में किराए के कमरे में रहती थी। इसी कमरे में उसका शव मिला। घटना की सूचना मिलने पर जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। घटना की जांच के दौरान पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नेहा किन परिस्थितियों से गुजर रही थी और घटना से पहले क्या हुआ था। पुलिस उसके मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और बातचीत के साथ-साथ आसपास की परिस्थितियों की भी जांच कर सकती है। इसके अलावा हमर क्लीनिक में उसके साथ काम करने वाले कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा सकती है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Related Articles

Back to top button