वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान TEKTON की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
• भारत में हुआ वर्ल्ड प्रीमियर:निसान मोटर इंडिया ने अपनी नई प्रीमियम सी-एसयूवी निसान TEKTON को लॉन्च किया। यह भारत को लेकर कंपनी की रणनीति (इंडिया रीसर्जेंस स्ट्रेटजी) की दिशा में एक अहम कदम है।
• दिग्गज एसयूवी Nissan Patrol से प्रेरित डिजाइन:नई निसान TEKTON को भीड़ से अलग पहचान बनाने के लिए तैयार किया गया है। इसका डिजाइन निसान की प्रतिष्ठित एसयूवी निसान Patrol से प्रेरित है और यह एसयूवी के मामले में उत्कृष्टता की निसान की 75 वर्षों की विरासत को नए अंदाज में सामने लाती है।
• अलग पहचान बनाने के लिए तैयार:निसान TEKTONमें प्रीमियम लग्जरी, दमदार परफॉर्मेंस और आधुनिक कनेक्टिविटी का बेहतरीन मेल है। इसमें गूगल बिल्ट-इनकनेक्टिविटी भी है, जिससे ड्राइविंग का अनुभव और भी बेहतर बनता है।
• बेहतरीन कनेक्टिविटी का अनुभव:गूगल बिल्ट-इन के साथ ग्राहक गूगल मैप्स की मदद से आसानी से नेविगेट कर सकते हैं,गूगल असिस्टेंट के जरिये हैंड्स-फ्री असिस्टेंस ले सकते हैं और गूगल प्ले पर उपलब्ध 200 से अधिक ऐप्स का उपयोग कर सकते हैं।
• ड्राइविंग का दमदार अनुभव:TEKTONमें 100 प्रतिशत टर्बोचार्ज्ड इंजन लाइन-अप दिया गया है। इसमें TURBO T160 और TURBO T280 इंजन के विकल्प उपलब्ध हैं, जो अधिकतम 163 PSकी शक्ति और 280 Nmका टॉर्क प्रदान करते हैं। TURBO T280 वेरिएंट में 6-स्पीड Wet Clutch DCTके साथ ई-शिफ्टर दिया गया है, जो बेहतरीन प्रदर्शन, स्थिरता और बेहतर नियंत्रण सुनिश्चित करता है।
• T280 DCT के लिए विशेष प्रारंभिक कीमत 14.99 लाख से शुरू होती है;
T280 मैनुअल ट्रांसमिशन की कीमत 14.99 लाख से शुरू होती है और
T160 मैनुअल ट्रांसमिशन की कीमत 10.49 लाख से शुरू होती है।
• निसान रीसर्जेंस के लिए महत्वपूर्ण:नई निसान TEKTON वर्ष 2026 में कंपनी का दूसरा प्रोडक्ट है और भारत में निसान की नई विकास रणनीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।

Raipur, 7 August 2026:Shiva Nissan ने आज Raipur आयोजित प्रीमियर के दौरान नई निसान TEKTON को लॉन्च किया।यह लॉन्चिंग कंपनी के उत्पाद विस्तार अभियान (प्रोडक्ट ऑफेंसिव) का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। प्रीमियम सी-एसयूवी सेगमेंट की यह पहली ऐसी एसयूवी है, जिसमें सभी वेरिएंट्स में 100 प्रतिशत टर्बोचार्ज्ड इंजन लाइन-अप दिया गया है। इसके साथ ही इसमें सेगमेंट के कई बेस्ट फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें 280 Nmका टर्बो परफॉर्मेंस,गूगल बिल्ट-इन कनेक्टिविटी और 700 लीटर का क्लास-लीडिंग बूट स्पेस शामिल हैं।
TEKTONके साथ निसान अपनेएसयूवी डीएनए को भारतीय बाजार के सबसे प्रतिस्पर्धी और तेजी से बढ़ते सेगमेंट में नए रूप में पेश कर रही है। चेन्नई स्थित प्लांट में निर्मित यह एसयूवी कंपनी की”वन कार, वन वर्ल्ड”फिलॉसफी के तहत विकसित की गई है।



