छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

ऑक्सीजोन परियोजना के लिए हटाए गए 69 दुकानदारों को क्रिस्टल आर्केड के सामने मिलेंगी नई दुकानें

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। आज से 8 साल पहले ऑक्सीजोन परियोजना के लिए हटाए गए 69 दुकानदारों को क्रिस्टल आर्केड के सामने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत नई दुकानें आवंटित की जाएंगी। महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदारों का सहमति के अनुसार नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से जल्द व्यवस्थापन किया जाए।
यहां यह उल्लेखनीय है कि खालसा स्कूल के सामने सड़क चौड़ीकरण और ऑक्सीजोन परियोजना के लिए नगर निगम ने 26 दिसंबर 2017 को 69 दुकानों को हटा दिया था। यह कार्रवाई सुबह कुछ ही घंटों में पूरी कर दी गई थी। उस समय दुकानदारों ने आरोप लगाया था कि उन्हें पर्याप्त समय नहीं दिया गया, जिससे वर्षों से चल रहा उनका कारोबार अचानक बंद हो गया। इसके बाद से दुकानदार लगातार पुनर्वास की मांग कर रहे थे। इस दौरान कई स्थानों पर व्यवस्थापन के प्रस्ताव दिए गए, लेकिन बाहरी इलाकों में दुकानें लेने से व्यापारियों ने इनकार कर दिया। बाद में शहर के भीतर उपयुक्त जगह की तलाश की गई। अब क्रिस्टल आर्केड के सामने इन दुकानदारों के व्यवस्थापन की तैयारी शुरू कर दी गई है।

महापौर मीनल चौबे ने दुकानों के आवंटन से पहले पूरे बाजार परिसर को व्यवस्थित किया जाए। इसके तहत चबूतरों की नंबरिंग, बैरिकेडिंग, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। सभी व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद ही दुकानों का आवंटन किया जाए।

Related Articles

Back to top button