छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
रायपुर में 19 जुलाई को सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा:1704 अभ्यर्थी होंगे शामिल, हर परीक्षार्थी की होगी फ्रिस्किंग और फेस ऑथेंटिकेशन, कलेक्टर ने दिए निर्देश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर में संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा 19 जुलाई को होगी। परीक्षा जिले के 4 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलेगी। परीक्षा में कुल 1704 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली, बैठने की व्यवस्था सहित सभी जरूरी सुविधाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं और आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन हो।



