पीसीसी अध्यक्ष के रेस के बीच फूलोदेवी की डिनर पॉलिटिक्स:राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम के बुलावे पर आज एक जगह जुटेंगे कांग्रेस के दिग्गज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
छत्तीसगढ़। कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सस्पेंस के बीच आज रात सियासी हलचल तेज रहने वाली है। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने रायपुर के एक निजी होटल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के लिए डिनर का आयोजन किया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व उपमुख्यमंत्री, पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन के वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया है। हालांकि इसे राज्यसभा सांसद बनने के बाद फूलोदेवी नेताम की ओर से दिया जा रहा कर्टसी डिनर बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसकी अलग ही चर्चा है। दरअसल, नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में फूलोदेवी नेताम का नाम भी संभावित दावेदारों में शामिल माना जा रहा है। ऐसे में इस डिनर को उनकी राजनीतिक सक्रियता और दावेदारी के नजरिए से भी देखा जा रहा है।

बैज के तीन साल पूरे, अध्यक्ष पद पर बना सस्पेंस
बैज समर्थकों का दावा है कि विधानसभा चुनाव तक उन्हें ही कमान सौंपी जा सकती है। वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत कई अन्य नेताओं के नाम भी अध्यक्ष पद की चर्चा में हैं।
बैज ने नहीं खोले पत्ते
से बातचीत में दीपक बैज ने अपने भविष्य को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया। उन्होंने यह नहीं कहा कि उन्हें दोबारा जिम्मेदारी मिलने जा रही है और न ही यह बताया कि इस संबंध में हाईकमान से कोई चर्चा हुई है। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वे “आलाकमान के
आशीर्वाद से काम कर रहे हैं।”
डिनर पर रहेगी राजनीतिक नजरप्रदेश अध्यक्ष को लेकर जारी अटकलों के बीच आज का डिनर महज औपचारिक मुलाकात रहेगा या इसके जरिए भविष्य की राजनीतिक रणनीति की भी जमीन तैयार होगी, इस पर कांग्रेस नेताओं और राजनीतिक जानकारों की नजर रहेगी। PCC अध्यक्ष को लेकर मंथन के दौर में यह बैठक संगठन के भीतर चल रही गतिविधियों को लेकर भी अहम मानी जा रही है।



