रायपुर के ऑन्कोलॉजी डायलिसिस विभाग में एक सेवा परियोजना का आयोजन किया गया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर नेहा अग्रवाल, सचिव, इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर ने जानकारी देते हुए बताया कि एसोसिएशन ऑफ इनर व्हील क्लब्स इन इंडिया के राष्ट्रीय सेवा अभियान “जीवन धारा 2026–27” के अंतर्गत इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर द्वारा मेकाहारा (डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय), रायपुर के ऑन्कोलॉजी डायलिसिस विभाग में एक सेवा परियोजना का आयोजन किया गया।

- इस परियोजना के अंतर्गत डायलिसिस मशीनों के सुचारु एवं सुरक्षित संचालन के लिए विभाग को एक कट फ़िल्टर एवं एक सैनिटाइजिंग लिक्विड भेंट किया गया। इस आवश्यक सामग्री से विभाग में उपचाररत लगभग 40 डायलिसिस मरीजों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा मशीनों के रखरखाव एवं बेहतर संचालन में सहायता प्राप्त होगी।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में सदस्यों नम्रता दुबे, पूजा जैन, एवं संगीता गोयल उपस्थित रहीं। मेकाहारा की ओर से डॉ. दिव्या रक्षे ने सामग्री ग्रहण की तथा इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर द्वारा किए गए इस जनहितकारी कार्य की सराहना करते हुए क्लब का आभार व्यक्त किया।
इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर समाज के स्वास्थ्य एवं सेवा कार्यों के प्रति सदैव समर्पित रहा है। क्लब का उद्देश्य केवल सेवा सामग्री उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बेहतर बनाने में अपना योगदान देना भी है। “जीवन धारा” परियोजना इसी सेवा भावना का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है, जिसके माध्यम से क्लब निरंतर समाज के विभिन्न वर्गों के लिए जनकल्याणकारी कार्य करता रहेगा।



