छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले के आरोपी रामगोपाल अग्रवाल ने 3 साल बाद सरेंडर किया हैं। रामगोपाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष थे। बुधवार को उन्होंने रायपुर स्थित आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) के दफ्तर पहुंचकर आत्मसमर्पण किया।

बता दें कि रामगोपाल अग्रवाल पर राजीव भवन में घोटाले का पैसा मंगवाने का आरोप है। वह लंबे समय से फरार चल रहे थे। वहीं, ईओडब्ल्यू ने उनके बेटे वैभव अग्रवाल से भी 2 दिनों तक लंबी पूछताछ की है।
ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने पूछताछ के बाद दावा किया है कि उसके सहयोगियों ने करोड़ों रुपये कांग्रेस भवन में रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचाए। कांग्रेस भवन के नाम पर करोड़ों रुपये की एंट्री मिली। ये पैसे रामगोपाल अग्रवाल ने ली थी।



