छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

आज आखिरी मौका: रायपुर में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने पर मिलेगी 6.25% की छूट, निगम ने की अपील

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर नगर निगम ने संपत्तिकर जमा करने वाले करदाताओं के लिए दी जा रही विशेष छूट का लाभ उठाने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की है। निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे मंगलवार तक चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 का पूरा संपत्तिकर जमा कर 6.25 प्रतिशत तक की रियायत का लाभ लें।

इस बीच निगम के राजस्व विभाग ने कर वसूली अभियान में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए सोमवार को एक ही दिन में 1.55 करोड़ रुपये से अधिक का संपत्तिकर संग्रह किया। निगम के अनुसार, कुल 1,070 संपत्तियों से 1 करोड़ 55 लाख 63 हजार 119 रुपये की राशि वसूल की गई, जो निर्धारित लक्ष्य से अधिक है।
जोनवार वसूली की बात करें तो जोन-3 से करीब 10.98 लाख रुपये, जोन-4 से 20.85 लाख रुपये, जोन-5 से 15.03 लाख रुपये, जोन-7 से 11.01 लाख रुपये, जोन-8 से 18.96 लाख रुपये, जोन-9 से 20.55 लाख रुपये और जोन-10 से 12.06 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। अन्य जोनों में भी कर संग्रह अभियान जारी रहा।
नगर निगम ने व्यावसायिक परिसरों के कर निर्धारण को लेकर भी सख्ती के संकेत दिए हैं। निगम प्रशासन ने सभी व्यावसायिक संपत्तियों का सत्यापन कर वास्तविक उपयोग के अनुसार टैक्स निर्धारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि राजस्व संग्रह में पारदर्शिता बनी रहे।
निगम अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कर जमा करने वाले करदाता न केवल छूट का लाभ उठा सकेंगे, बल्कि भविष्य में अतिरिक्त शुल्क या ब्याज से भी बचेंगे। इसलिए सभी संपत्ति स्वामियों से समय रहते कर भुगतान करने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button